Bjp Celebrate Program

Bjp Celebrate Program : धामी सरकार के 1 साल पूरा होने पर जश्न मनाएगी भाजपा, जनता तक पहुंचाएगी उपलब्धियां

उत्तराखंड गढ़वाल/कुमाऊं देहरादून राजकाज राजनीति विशेष शख्सियत
News Uttarakhand

Bjp Celebrate Program : उत्तराखंड में भाजपा की धामी सरकार को 23 मार्च को 1 साल पूरा होने जा रहा है। धामी सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल को पूरा होने पर भाजपा कार्यक्रम का आयोजन कर जश्न मनाएगी। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ जनता तक सरकार की योजनाएं भी पहुचांयेगी।

 

Bjp Celebrate Program

Bjp Celebrate Program : कार्यक्रम का होगा आयोजन

23 मार्च को धामी सरकार के 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार से लेकर संगठन तक कार्यकाल को जश्न की तरह मनाया जाएगा। भाजपा सभी जिला और ब्लाक मुख्यालय में धामी सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। भाजपा ने धामी सरकार के बजट की खूबियों को भी जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि संगठन धामी सरकार के 1 वर्ष के कार्यकाल को जश्न के रूप में मनाने जा रही है।

Bjp Celebrate Program

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर शिविर लगाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा और 23 मार्च को विकास पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को 15 लाख पत्रक प्रत्येक बूध तक ले जाएगी।

 

Bjp Celebrate Program

 

ये भी पढ़ें : चार धाम यात्रा से पहले जीएमवीएन की लगी लॉटरी, कमाई का आंकड़ा पहुंचा 5 करोड़ रुपए के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published.